फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बागपत में दंपती पर लाठी डंडे व धारदार हथियार से हमला, पत्नी की मौत, पति गंभीर

Sun, 04 Aug 2019 11:02 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के बागपत में रविवार सुबह एक दंपती की लाठी डंडो से बुरी तरह पीटा गया। दोनों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। वहीं आसपास के लोगों ने घायल दंपती को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां महिला की मौत हो गई जबकि पति की हालत गंभीर बनी हुई है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गढ़ी काकरान में दो पड़ोसियों में किसी बात पर कहासुनी हो गई। रविवार को सुबह के समय बात झगड़े तक पहुंच गई। इसके बाद दोनों पक्ष आमने सामने आ गए। वहीं पड़ोसियों ने दंपती को  घेर लिया और उन पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। इस दौरान खूब धारदार हथियार चले। 

विज्ञापन

बताया गया कि आसपास के अन्य लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली और घायल दंपती को तुरंत  बिनौली सीएचसी में भर्ती करया गया। यहां महिला ने इलाज के दौरान मौत हो गई जबकि उसके पति की हालत गंभीर बनी हुई है। चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए मेरठ रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें