फलावदा। क्षेत्र के गांव गडीना में नवविवाहिता आशा की हत्या के मामले में पुलिस ने पति, सास और ससुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गांव गडीना में शुक्रवार को महिला की मौत हो गई थी। परिजनों ने अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर आशा की हत्या करने का आरोप लगाते हुए पति सहित छह लोगों के खिलाफ फलावदा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मृतक आशा के परिजनों ने आरोप लगाया कि अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालियों ने आशा की हत्या कर दी। घटना के संबंध में थाने में मृतक आशा के भाई मनोज ने पति कुलदीप, देवर अमरदीप, सोनित, सास महेंद्री, ससुर इलम सिंह, ननदोई उदय सिंह को नामजद किया था। आरोपी पुलिस ने पति कुलदीप, ससुर इलम सिंह, सास महेंंद्री को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।