फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेजाब डालने के मामले में शौहर और उसका साथी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
तेजाब डालने के मामले में शौहर और उसका साथी गिरफ्तार
विज्ञापन

सरधना। ईकडी गांव निवासी गुलिस्तां पर तेजाब उडे़लने के आरोप में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी शौहर और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है।
ईकडी गांव निवासी गुलिस्तां ने कोतवाली पर रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उसका निकाह पांच वर्ष पूर्व मेरठ के भूमिया पुल रसीदनगर निवासी शहजाद के साथ हुआ था। निकाह के बाद से ही ससुराल वाले उसका दहेज की मांग को लेकर उत्पीड़न कर रहे थे। इसी कारण उसे एक बेटी के साथ मारपीट कर ससुराल से निकाल दिया गया था। शनिवार को उसका पति शहजाद, अपने दोस्त सोनू के साथ शनिवार को तेजाब की बोतल लेकर उनके घर पर आ गए। उसके पति व दोस्त ने उसके साथ छेड़छाड़, मारपीट की और फांसी लगाकर हत्या का प्रयास किया। शौहर ने तीन तलाक देते हुए उस पर तेजाब उडे़ल दिया, जिसमें वह झुलस गई। पुलिस ने गुलिस्तां की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर शहजाद व सोनू का रविवार को चालान कर जेल भेज दिया। आरोपी शहजाद ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी बेटी को लेकर मायके आ गई। वह अपनी बेटी को देखने आया था। जो आरोप लगाए गए हैं, वह निराधार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें