फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पति पर घर का ताला तोड़कर कार व नकदी चोरी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
दौराला। वलीदपुर गांव निवासी महिला शालू ने अपने पति पर 23 अक्तूबर को घर का ताला तोड़कर कार व दो लाख रुपये की नकदी चोरी करने का आरोप लगाया है। शालू ने बताया कि चार माह पहले पति उसके साथ मारपीट कर अपनी मां के साथ भाग गया था। 23 अक्तूबर को वह किसी काम से बाहर गई थी। आरोप है कि उसके पीछे पति गांव में पहुंचा और मकान के मुख्य गेट का ताला तोड़कर कार व दो लाख रुपये लेकर चला गया। घर पहुंचने पर उसे मामले की जानकारी हुई। उसने पीआरवी को सूचना दी। पीड़िता ने बताया कि उसके भाई ने उसे दो लाख रुपये बच्चों की फीस व अन्य खर्च के लिए दिए थे। पीड़िता ने थाने में तहरीर दी है। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें