फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पति पर मायके में मारपीट करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। मोहल्ला हीरालाल निवासी पूनम निगम ने थाने में तहरीर देकर पति पर मायके में आकर गाली गलौज व मारपीट करने का आरोप लगाया है। पूनम निगम ने तहरीर में बताया कि उसकी शादी शास्त्रीनगर निवासी से हुई है। 1 अप्रैल को वह अपनी मां से मिलने के लिए मवाना आई थी। 2 अप्रैल को उसका पति मायके आया और गाली गलौज करते हुए कहा कि तू हापुड़ अड्डे पर क्या करने गई थी। उसने पति से कहा कि क्या उसके पीछे जासूस लगा रखे हैं। इस पर पति ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। पति शराब के नशे में था। जब रिपोर्ट लिखाने को कहा तो पति ने अपने आपको ब्लेड मारकर घायल कर जेल भिजवाने की धमकी दी। पुलिस को सूचना दी तो पति ने अपनी बहन को बुलाया और उसके साथ चला गया। पति से जान का खतरा बताते हुए प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। सीओ पंकज लवानिया का कहना है कि तहरीर पर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें