फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पति पर मारपीट कर पार्लर का सामान ले जाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
दौराला। आंचल मार्केट निवासी महिला ने पति पर आए दिन मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने और पार्लर का सामान ले जाने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने दौराला थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। दौराला थाने पर दी तहरीर में सोनम ने बताया कि आंचल मार्केट के पास साईं धाम गली नंबर तीन में वह पार्लर चलाती हैं। आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद से ही पति उसके साथ मारपीट करता आ रहा है। पति के उत्पीड़न से परेशान होकर वह अलग रह रही हैं। महिला का आरोप है कि आठ सितंबर को पति ने उसके साथ मारपीट की और पार्लर में रखा इन्वर्टर, बैटरी समेत अन्य सामान लेकर चला गया। पीड़िता के अनुसार पति उसे जान से मारने की धमकी भी देता है। महिला ने पुलिस से मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सीओ दौराला शिव ठाकुर का कहना है कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें