फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: दिनभर रही उमस, शाम को तेज हवा और बारिश से गर्मी से मिली राहत

Tue, 20 Jun 2023 01:52 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम। सोमवार को दिनभर गर्मी से जूझते शहरवासियों को शाम को तेज हवा और बारिश से गर्मी से राहत मिली। करीब एक घंटा बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया।
विज्ञापन


वेस्ट यूपी में गुजरात के तट से टकराया बिपरजॉय चक्रवाती तूफान का असर यहां देखने को मिल रहा है। पिछले दो-तीन दिन से मौसम बदल रहा है। कभी उमस भरी गर्मी तो कभी हल्की बारिश के कारण मौसम में उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सोमवार को भी मौसम गर्म रहा। सुबह से लेकर शाम तक कभी उमस तो कभी हल्की बूंदाबांदी देखने को मिली। शाम पांच बजे फिर से आसमान पर काले बादल छाए और तेज बारिश हुई। करीब एक घंटा तेज बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया, हालांकि बारिश बंद होने के दो घंटे बाद फिर से मौसम में गर्मी महसूस हुई। उमस भरी गर्मी से लोगों को परेशान होना पड़ा। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। बारिश सुबह से लेकर शाम तक 4 मिमी दर्ज की गई। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डाॅ. यूपी शाही का कहना कि अभी मौसम में बिपरजॉॅय के चलते बदलाव आया हुआ है। जिस कारण से सोमवार को बारिश हुई है। मंगलवार को भी मौसम के ऐसे ही बने रहने के आसार है। मानसूनी बारिश अच्छी होने पर ही गर्मी से राहत मिलेगी।


मेरठ का एक्यूआई 100 दर्ज किया

मोदीपुरम। बारिश और हवाओं के चलते मेरठ और आसपास का एयर क्वालिटी इंडेक्स भी कम चल रहा है। इन दिनों में 200 से ऊपर पहुंचने वाला एक्यूआई अब 100 पर आ गया है। बागपत 88, गाजियाबाद 78, मुजफ्फरनगर 105 दर्ज किया। जबकि, जयभीमनगर 99, गंगानगर 102, पल्लवपुरम 100, बेगमपुल 110, दिल्ली रोड 117 दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें