फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: भराला के जंगल से एचटी लाइन का तार चोरी

विज्ञापन
दौराला - एचटी लाइन के विद्युत पोल से चोरी की गई लाइन। स्रोत : संवाद
विज्ञापन
दौराला। भराला, धंजू और दुल्हैड़ा के जंगलों में चोरों के आतंक से किसान परेशान हैं। रविवार को भी चोरों ने भराला गांव के जंगल से लगभग 50 विद्युत पोल से एचटी लाइन का तार चोरी कर लिया। किसान मनिंदर विहान ने बताया कि पूर्व में चोरों ने धंजू, दुल्हैड़ा गांव के जंगल से विद्युत पोल से लाइन चोरी कर ली थी। अभी तक नई लाइन नहीं डाली जा सकी है। लाइन का कार्य शुरू नहीं होने के कारण किसान परेशान हैं। उन्होंने मामले की शिकायत अवर अभियंता और ऊर्जा मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर से की है। उन्होंने जल्द नई लाइन का कार्य शुरू कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें