फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: एचटी लाइन का खंभा जर्जर, हादसे का खतरा बना

Mon, 12 Jan 2026 07:22 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
गंगानगर। एम ब्लॉक गंगानगर में हाइटेंशन लाइन काखंभा काफी समय जर्जर है। विद्युत विभाग में कई बार शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं हुई है। गंगानगर एम ब्लॉक निवासी श्यामलाल, देवेंद्र शर्मा, सविता रानी, मोनिका रेखा,निशांत, मधु, प्रीति आदि महिलाओं ने बताया कि गली के बीच में लगा लोहे का यह विद्युत खंभा काफी समय से जर्जर है। कई बार बिजलीघर में इस मामले से अवगत कराया गया, लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं है। महिलाओं के मुताबिक खंभा गलने के कारण एक ओर झुक गया है। कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। कॉलोनी के लोगों ने अधिशासी अभियंता को दिसंबर में भी लिखित शिकायत की थी। लोग आज तक कार्रवाई का इंतजार देख रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें