फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: व्यापारियों के विरोध के बाद लौटी आवास विकास की टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। ब्रह्मपुरी के माधवपुरम सेक्टर चार में शनिवार सुबह आवास विकास परिषद की टीम पहुंची और रिहायशी क्षेत्र में चल रहे लघु उद्योग को बंद करने के लिए कहा। सूचना मिलते ही व्यापारी जुट गए और कड़ा विरोध जताया। शनिवार को आवास विकास परिषद के जेई रफीक अंसारी टीम के साथ सेक्टर चार में पहुंचे। टीम को देखते ही व्यापारियों ने हंगामा शुरू कर दिया। व्यापारी अभिषेक कंसल ने कहा कि कई वर्षों से वे उद्योग चला रहे हैं। समय पर बिजली का बिल, जीएसटी सहित अन्य टैक्स भरते हैं। इसलिए उद्योग बंद न किए जाएं। व्यापारियों के बढ़ते विरोध को देखकर आवास विकास की टीम 15 दिनों में उद्योग बंद करने की चेतावनी देकर लौट गई। बाद में व्यापारी संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष नवीन गुप्ता के पास पहुंचे और मामले से अवगत कराया। व्यापारी सुभाष गुप्ता ने कहा कि प्रकरण की शिकायत राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर से की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें