फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्री रहे घूम, होली पर ट्रेनों में नो रूम  

Fri, 11 Mar 2016 02:54 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
होली में चलाई जाएंगी स्पेशल ट्रेन - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
होली पर घर जाने के लिए लोग ट्रेनों में रिजर्वेशन के लिए सिटी स्टेशन के चक्कर काट रहे हैं। मेरठ सेक्शन की सभी प्रमुख ट्रेनों में नो रूम हो गया है। किसी भी श्रेणी में लोगों को कंफर्म टिकट नहीं मिल रहा है। स्लीपर क्लास में वेटिंग 100 के पार पहुंच गई है। सांसद ने इस बारे में रेलमंत्री से बात करने की बात कही है। 
विज्ञापन

  रेलवे ने होली को देखते हुए दिल्ली से होली स्पेशल के अलावा ग्रीष्म कालीन ट्रेन चलाने की घोषणा कर दी है, लेकिन मेरठ सेक्शन को कोई राहत नहीं मिली है। सिटी स्टेशन से चलने वाली प्रमुख ट्रेन संगम एक्सप्रेस और नौचंदी एक्सप्रेस में 21 और 22 मार्च को स्लीपर क्लास में भी लंबी वेटिंग है। यही हाल एसी क्लास का है। राज्यरानी एक्सप्रेस की एसी चेयरकार फुल हो चुकी है, लेकिन टूएस में अभी सीट उपलब्ध है। शालीमार एक्सप्रेस, छत्तीसगढ़ और बांद्रा-देहरादून एक्सप्रेस में भी सीटें फुल हो चुकी हैं। 
  होली स्पेशल मिले तो मिले राहत 
23 मार्च की होली है। इसके चलते ज्यादातर लोग 21 या 22 मार्च को अपने घर के लिए निकलेंगे। इन दोनों तारीखों में कोई सीट खाली नहीं मिल रही है। लखनऊ और इलाहाबाद के लिए यदि होली स्पेशल ट्रेन मिल जाए या नौचंदी और संगम एक्सप्रेस में कोच बढ़ा दिए जाए तो यात्रियों को राहत मिल सकती है। गंगानगर में रह रहे इलाहाबाद निवासी राजेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि संगम और नौचंदी के अलावा भी किसी ट्रेन में टिकट उपलब्ध नहीं है। 
विज्ञापन

  तत्काल पर लगी नजर 
आरक्षण न होने पर लोगों की नजर अब तत्काल टिकट पर लगी है। इसके लिए लोगों ने स्टेशन के आसपास के दलालों से भी संपर्क करना शुरू कर दिया है। नाम न छापने की शर्त पर एक ट्रेवल एजेंट ने बताया कि तत्काल टिकट के लिए लोग लगातार संपर्क कर रहे हैं। आरक्षित टिकट से तीन गुणा तक खर्च देने को तैयार हैं।
  रेल मंत्री से करेंगे बात 
सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने बताया कि होली के चलते अधिकतर ट्रेनों में नो रूम हो गया है। यहां रह रहे लोग घर जाने के लिए परेशान है। उन्हें इसकी जानकारी मिली है। होली स्पेशल ट्रेन चलाने की मांग के लिए वे रेल मंत्री सुरेश प्रभु से बात करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें