मेरठ। नगर निगम में हाउस टैक्स जमा करने के लिए कैश काउंटर रविवार को भी खुलेंगे। नगर आयुक्त मनीष बंसल ने बताया कि 31 दिसंबर तक हाउस टैक्स जमा करने वालों को 20 फीसदी तक की छूट दी जा रही है। शहरवासी छूट का लाभ उठा सकें, इसके लिए छुट्टी में भी कैश काउंटर खोला जाएगा। घंटाघर, कंकरखेड़ा के श्रद्धापुरी, आईआईएमटी गंगानगर, बी ब्लाक शास्त्रीनगर के कैश काउंटर बाकी दिनों की भांति खुलेंगे। काउंटर न खुलने की स्थिति में कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो