फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मकान में छापा मारा, 20 किग्रा पटाखे बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। शनिवार को सरधना पुलिस ने गांधी नगर स्थित एक मकान पर छापा मारकर 20 किग्रा अवैध पटाखे बरामद किए और एक युवक को भी गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक रमाकांत पचौरी ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट की तरफ से एनसीआर में प्रतिबंधित पटाखों पर रोक लगी है। शनिवार को सूचना मिली कि मोहल्ला गांधी नगर राजेश उर्फ राहुल पुत्र तिलकराज बिना लाइसेंस पटाखों की बिक्री कर रहा है। मकान में अवैध पटाखों के स्टॉक से हादसा होने की आशंका जताते हुए पुलिस से शिकायत की गई। सूचना के आधार पर पुलिस ने एक मकान पर छापा मारा और 20 किलोग्राम रेडीमेड व देशी पटाखे बरामद किए। इसके बाद पुलिस आरोपी की दुकान पर पहुंची लेकिन वह पटाखे बिक्री का लाइसेंस नहीं दिखा पाया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर विस्फोटक सामग्री अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें