फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बन गए अस्पताल-शोरूम, मेडा के उपाध्यक्ष ने मांगी रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) अवैध कॉलोनियों के खिलाफ लगातार अभियान चला रहा है, लेकिन शहर में ही तेजी से अवैध निर्माण पनप रहे हैं। इन्हें रोकने की तमाम कोशिशें नाकाफी साबित हो रही हैं। शहर में बिना तलपट मानचित्र कराए अस्पताल, शोरूम और कांप्लेक्स बनकर तैयार हो रहे हैं। मामले में शिकायत पर प्राधिकरण उपाध्यक्ष ने बाबुओं से रिपोर्ट तलब की है। साथ ही कहा है कि किसी भी सूरत में भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

छीपीटैंक पर अस्पताल की मानकों के विरुद्ध बनने की पूर्व में शिकायत हुई थी। मामला हाईप्रोफाइल हुआ तो फाइल ही गायब हो गई। खैरनगर और पत्थरवालान में अवैध कांप्लेक्स तैयार हो गए। व्यापारी नेताओं से मामला जुड़ा तो इनकी फाइलें नहीं मिलीं। ऐसे ही बुढ़ानागेट के पास जत्तीवाड़ा में संकरे मार्ग पर कांप्लेक्स खड़ा कर दिया गया। कंकरखेड़ा में व्यापारी नेता का फर्नीचर का शोरूम भी ऐसे ही बन गया। इनके अलावा आवास एवं विकास परिषद के चौराहे पर ही रेस्टोरेंट, गुरुद्वारा रोड पर अवैध अस्पताल, एफ-ब्लॉक में बेकरी समेत तमाम बड़े अवैध निर्माण हो गए। आवास विकास ने इसकी रिपोर्ट एमडीए को भी भेजी।
एमडीए उपाध्यक्ष ने प्रवर्तन दल के साथ बैठक कर शासन की जीरो टॉलरेंस नीति से अवगत कराया। उन्होंने बाबुओं से एक सप्ताह में शहर में हुए अवैध निर्माण और उनकी मौजूदा स्थिति को लेकर रिपोर्ट मांगी है। उपाध्यक्ष अभिषेक पांडेय ने बताया कि किसी भी सूरत में अवैध कॉलोनी और अनाधिकृत निर्माण नहीं होने दिया जाएगा। सभी जोनल अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें