फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: आरवीसी सेंटर में क्रॉस कंट्री में घुड़सवारों ने दिखाया दम

विज्ञापन
मेरठ-------आरबीसी ग्राउंड में आयोजित कोर्स क्रंटी घुड़सवारी प्रतियोगिता मे भाग लेते प्रतिभागी--
विज्ञापन
मेरठ। मेरठ कैंट स्थित आरवीसी सेंटर एंड कॉलेज में चल रही इक्वेस्टि्रयन फेडरेशन ऑफ इंडिया की सीसीएन इवेंटिंग में बुधवार को क्रॉस कंट्री स्पर्धा में 23 घुड़सवारों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में घुड़सवारों ने प्राकृतिक बाधाओं को पार करते हुए न्यूनतम समय में अपना सफर तय किया। अभी तक हुई ड्रेसाज और क्रॉस कंट्री स्पर्धाओं के बाद आरवीसी सेंटर एंड कॉलेज के घुड़सवार अंकुश कुमार सिंह और उनके जोड़ीदार घोड़े एट एमेजिंग सबसे कम 30.3 पेनल्टी लेकर बढ़त पर है। इसके बाद आरवीसी सेंटर एंड कॉलेज के घुड़सवार यशदीप अहलावत और उनके घोड़े फरेरो ने सबसे कम 31 पेनल्टी के साथ दूसरे स्थान पर बढ़त ली। इसी तरह से 33.7 पेनल्टी के साथ राजस्थान पुलिस एकेडमी के घुड़सवार जितेंद्र सिंह और उनके घोड़े सिन्योर ने तीसरे स्थान पर बढ़त बनाई है। एमपी स्टेट इक्वेस्टि्रयन एकेडमी के मोहम्मद हम्जा आकिल ने अपने घोड़े मारुति के साथ सबसे कम 33.8 पेनल्टी के साथ बढ़त बनाई। 35.7 पेनल्टी के साथ आरवीसी सेंटर एंड कॉलेज के घुड़सवार प्रिंस और उनके घोड़े तेजस ने बढ़त ली है। सागर इक्वेस्टि्रयन स्पोर्ट्स एकेडमी के घुड़सवार महेश एस ने अपने घोड़े स्विफ्ट सक्सेस के साथ 36 पेनल्टी के साथ बढ़त बनाई। बृहस्पतिवार को घुड़सवार शो-जंपिंग स्पर्धा में भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें