फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: हाशिमपुरा चौकी इंचार्ज की सेटिंग से चल रहा था हुक्का बार, लाइन हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
हाशिमपुरा चौकी इंचार्ज की सेटिंग से चल रहा था हुक्का बार, लाइन हाजिर
विज्ञापन

मेरठ। हाशिमपुरा चौकी से 500 मीटर दूर फीस्ट रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहे हुक्का बार का भंडाफोड़ होने पर एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने चौकी प्रभारी पंकज कुमार को लाइन हाजिर कर दिया है। वहीं, सिविल लाइन पुलिस ने रेस्टोरेंट के मैनेजर नदीम अहमद को सोमवार को कोर्ट में पेश किया। उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस अब रेस्टोरेंट मालिक आयुष वर्मा समेत दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दें रही है। यह कार्रवाई सर्विलांस टीम ने की थी। इसमें चौकी इंचार्ज की भूमिका संदिग्ध होने के कारण उन्हें कार्रवाई से दूर रखा गया था।
सिविल लाइन पुलिस के मुताबिक रविवार शाम सर्विलांस टीम को ईव्ज चौराहे के पास फीस्ट रेस्टोरेंट में हुक्का बार चलने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम ने छापा मारा तो वहां जन्मदिन समारोह की आड़ में धुएं के छल्ले उड़ाए जा रहे थे। पुलिस को देख यहां भगदड़ मच गई थी। यहां से सात नाबालिगों समेत 18 लोगों को पकड़ा गया था। पुलिस ने हुक्का बार के मैनेजर नदीम भी शामिल था। पुलिस टीम को देख हुक्का बार का मालिक आयुष वर्मा फरार हो गया था। पुलिस ने वहां से हुक्का, शराब की बोतलें, तंबाकू व अन्य सामान बरामद किया था। बाद में नाबालिगों और अन्य युवाओं के परिजनों को बुलाकर उनके हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने हाशिमपुरा चौकी इंचार्ज की भूमिका की जांच कराई तो उनकी भूमिका संदिग्ध पाई गई। इसके बाद एसएसपी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चौकी इंचार्ज पंकज कुमार को लाइन हाजिर कर दिया। वहीं, थाना प्रभारी विशंभर दयाल गंगवार का कहना है कि हुक्का बार मालिक आयुष वर्मा और शाही उमंग को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें