केंद्रीय विद्यालय डोगरा लाइंस में पदक विजेताओं का हुआ सम्मान
मेरठ। 55वीं केंद्रीय विद्यालय राष्ट्रीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता का आयोजन 21 से 26 जुलाई तक एलपीयू यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ पंजाब में किया गया। प्रतियोगिता में आगरा संभाग की टीम उपविजेता रही। बुधवार को केंद्रीय विद्यालय डोगरा लाइंस मेरठ में टीम में शामिल सभी खिलाड़ियों को सम्मनित किया गया। प्रधानाचार्य सुचित्र कुमार, उप प्रधानाचार्य नीरू पोखराल, खेल शिक्षिका मंजू और संजीव कुमार ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया। संवाद