अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं का स्वागत करते सपा नेता किशोर वाल्मीकि। (मवाना)
मवाना। बाबा अमरनाथ की पवित्र यात्रा पर रवाना होने वाले परीक्षितगढ़ के श्रद्धालुओं का समाजवादी पार्टी के नेता किशोर वाल्मीकि ने फूल-मालाओं से स्वागत कर सम्मान किया। उन्होंने यात्रियों की मंगलमय यात्रा की कामना की और बाबा बर्फानी से सभी भक्तों पर कृपा बनाए रखने की प्रार्थना की। उन्होंने यात्रा के दौरान सावधानी बरतने की अपील की। उन्होंने कहा कि अमरनाथ यात्रा आस्था, तप और धैर्य का प्रतीक है और यह हर श्रद्धालु के लिए आध्यात्मिक अनुभव लेकर आती है। यात्रा पर रवाना होने वालों में सोनू त्यागी, दुष्यंत त्यागी, सुरेश गुर्जर, एविन कुमार, कुलदीप कुमार, मनु भाई, देवेंद्र कुमार और मुन्नू कुमार सहित अन्य श्रद्धालु शामिल रहे।