फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: महिलाओं को सम्मानित किया

विज्ञापन
माछरा। औद्योगिक समूह के अध्यक्ष अनिल त्यागी महिला को सम्मानित करते हुए फोटो स्रोत स्यवं
विज्ञापन
माछरा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आदि गुरु शंकराचार्य गुरुकुल आश्रम नंगलामल में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि न्यू वर्ग औद्योगिक समूह के अध्यक्ष अनिल त्यागी ने गोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर हम शपथ लें कि महिलाओं के मान सम्मान की रक्षा करेंगे। उन्होंने कहा कि जहां महिलाओं की पूजा होती है वहां देवता का वास होता है। उन्होंने एक बुजुर्ग महिला को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। आश्रम के संस्थापक स्वामी दीपक ज्ञानानंद सरस्वती महाराज ने कहा कि समाज में महिलाओं का स्थान अग्रणी हैं। हम सब को महिलाओं का सम्मान करना चाहिए। इस मौके पर अधिवक्ता सुनील पुंडीर, सुमित राणा, शैले शर्मा ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें