फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: झंडा दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। जिला सैनिक कल्याण कार्यालय में बुधवार को सशस्त्र सेना झंडा दिवस धूमधाम से मनाया गया। शहरवासियों ने सेना के प्रतीक चिह्न झंडे को शान से अपने सीने पर लगाया। भूतपूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों के लिए धनराशि दान की गई। अभी तक प्रदेश के 75 जिलों में सबसे अधिक धन संग्रह मेरठ में किया गया। सुभारती विवि ने सर्वाधिक दान किया। पश्चिम यूपी सब एरिया के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में डीएम एवं जिला सैनिक कल्याण के अध्यक्ष दीपक मीणा ने सशस्त्र सेना का प्रतीक झंडा लगवाया। इस मौके पर आरवीसी कोर के मिलिट्री बैंड ने भी प्रस्तुति दी। शहीदों को नमन किया गया। पूर्व सैनिकों ने राष्ट्रगान गाया। इसके बाद भारत मां के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। सुभारती विश्वविद्यालय की सीईओ शल्या राज ने दूसरी बार पांच लाख रुपये का दान दिया। जो अब तक का सबसे बड़ा दान है। सांसद राजेंद्र अग्रवाल, एमआईईटी के पुनीत अग्रवाल, निकुंज गर्ग, अश्वनी गुप्ता सहित कई दाताओं ने राशि दान की।
विज्ञापन

कैप्टन राकेश शुक्ला ने बताया कि एक से 31 दिसंबर तक गौरव माह मनाया जाता है। सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक जिला सैनिक कल्याण कार्यालय पहुंचकर कोई भी व्यक्ति सेना का प्रतीक झंडा लगवा सकता है। इस मौके पर जीओसी सब एरिया मेजर जनरल अनुपम भागी, डिप्टी जीओसी सब एरिया ब्रिगेडियर राजीव कुमार मौजूद रहे। सुभारती विवि की मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. शल्या राज ने कहा कि सेना के विभिन्न पदों से सेवानिवृत्त अधिकारी विश्वविद्यालय में कार्यरत हैं। कुलपति मेजर जनरल डॉ. जीके थपलियाल सेना की पृष्ठभूमि से ही संबंध रखते हैं। उन्होंने बताया कि विवि में डिफेंस एकेडमी भी स्थापित है। हर नागरिक को अपनी सेना के प्रति समर्पित रहना चाहिए। जवान दिन-रात बॉर्डर पर तैनात रहते हैं, तभी हम चैन की नींद सोते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें