थानाभवन में छात्रों को सम्मानित करते जिला पंचायत सदस्य शेर सिंह राणा व ब्लाक प्रमुख
- फोटो : SHAMLI
छात्रा को सम्मानित किया
जलालाबाद। बीआरसी कार्यालय पर ग्राम हिरणवाड़ा निवासी एमए चित्रकला की छात्रा विशाखा पुंडीर को शहीदों पर सुंदर पेंटिंग बनाने के लिए ब्लाक प्रमुख गीता राणा व जिला पंचायत सदस्य शेर सिंह राणा ने सम्मानित किया। छात्रा विशाखा को क्षत्रिय समाज की ओर से 1500 रुपये का नकद पुरस्कार व एक प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। इस मौके पर कस्बे के गणमान्य लोगों व शिक्षक संघ के बृजेश पुंडीर भी उपस्थित रहे।