पैरा एशियन आर्चरी प्रतियोगिता में स्वर्ण जीतने वाले विवेक चिकारा को विधायक जितेन्द्र सतवाई सम्?
- फोटो : SARDANA
जानीखुर्द। बैंकाक में हाल ही में सम्पन हुई एशियन पैरा आर्चरी चैंपियनशिप में में भारत के लिये स्वर्ण पदक जीतने वाले विवेक चिकारा को कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक व गांव के लोगों ने सम्मानित किया। बुधवार को गांव महपा में हुए सम्मान समारोह में पैरा खिलाड़ी विवेक चिकारा को भाजपा विधायक जितेंद्र सतवाई ने प्रतीक चिन्ह और शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। साई के आर्चरी कोच सत्यदेव प्रसाद और उधम सिंह को भी सम्मानित किया गया। विधायक सतवाई ने कहा कि गांवों में प्रतिभा की कमी नहीं है। ठीक सुविधाएं मिल जाए तो वह देश का खेलों में नाम रौशन करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रधानाचार्य ओमबीर व संचालन सौदान सिंह आर्य ने किया। कार्यक्रम में राजपाल प्रमुख, ओमबीर सिंह, चौ. जबर सिंह, राजीव महपा, पंकज चौहान, संजय प्रधान घाट, संचित गुप्ता, संदीप ढड़रा, आयुष चपराणा, विपिन दबुथवा, बिल्लू प्रधान, अमित चौहान, नीरज नेक, विकास पूनिया व अंकित आदि मौजूद रहे।