किठौली में सघन मतदाता पुनरीक्षण कार्य पूरा होने पर सम्मानित किया गया फोटो संस्था
जानी खुर्द। सिवाल खास विधान सभा में सघन मतदाता पुनरीक्षण कार्य में भाग संख्या 238, 239, 240 किठौली गांव में बूथ लेवल अधिकारी बीएलओ योगिता सिंह व गीता सिंह आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, प्रधानाध्यापक धीर सिंह द्वारा समय से पहले ही अपना कार्य शत प्रतिशत पूर्ण करने पर बुधवार को जानी ब्लॉक में सम्मानित किया गया। सिवाल खास विधान सभा के रजिस्ट्रीकरण अधिकारी प्रभाकर त्रिपाठी ने बीएलओ योगिता सिंह को पुष्प गुच्छ व प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी मुकेश कुमार जानी बीडीओ, बाल विकास परियोजना अधिकारी कोमल आदि उपस्थित रहे।