सरधना। आयुष आपके द्वार अभियान के तहत होम्योपैथिक विभाग मेरठ की ओर से सोमवार को होम्योपैथिक चिकि
सरधना। आयुष आपके द्वार अभियान के तहत होम्योपैथिक विभाग की ओर से सोमवार को पूर्व चेयरमैन निजाम अंसारी के आवास पर निशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर लगाया गया। शिविर में बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और बुजुर्ग पहुंचे। चिकित्सकों ने स्वास्थ्य परीक्षण कर मरीजों को निशुल्क परामर्श और दवाइयां उपलब्ध कराईं। शिविर में राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सा सरधना के संयोजन में आयोजित शिविर में डॉ. विपिन और डॉ. साकिब ने मरीजों की जांच की। इस दौरान मरीजों का बीपी और शुगर परीक्षण करने के साथ सामान्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की भी जांच की गई। जांच के बाद चिकित्सकों ने मरीजों को उनकी स्वास्थ्य स्थिति के अनुसार आवश्यक परामर्श दिया और जरूरतमंदों को निशुल्क होम्योपैथिक दवाइयां दीं। चिकित्सकों ने लोगों को नियमित स्वास्थ्य जांच कराने, खान-पान पर ध्यान देने और बीमारी के लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करने की सलाह दी।