फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कचहरी में ड्यूटी पर होमगार्ड की ह्दयाघात से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। कचहरी परिसर में न्यायालय भवन के बाहर ड्यूटी तैनात होमगार्ड नरेंद्र शर्मा (42) की हृदयाघात से मौत हो गई। परिजन बिना कानूनी कार्रवाई के शव अपने साथ गांव ले गए। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि रोहटा थाना क्षेत्र के गांव माजरा निवासी होमगार्ड नरेंद्र शर्मा बृहस्पतिवार को ड्यूटी पर थे। दोपहर करीब दो बजे अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्हें होप हास्पिटल ले जाया गया। यहां के डॉक्टरों ने उन्हें जसवंत राय अस्पताल भेज दिया। उपचार के दौरान नरेंद्र शर्मा की मृत्यु हो गई। एसपी सिटी ने बताया कि सूचना पर परिजन भी आ गए थे। वह शव अपने साथ ले गए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें