मेरठ। स्पिरिचुअल सोशल क्लब की ओर से मां अन्नपूर्णा मंदिर में 56 भोग के बाद फूलों की होली खेली गई। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मंदिर में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। महिलाओं ने सुंदर प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में राधा कृष्ण की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। कीर्ति राधा के स्वरूप में और तन्नू भगवान कृष्ण के स्वरूप में सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर डॉ. शिल्पी गोयल, डॉ. शालू गुप्ता, सारिका शर्मा, उदिता, रसिका, मनिका, सोम्या, नितिका, सोनिया रहीं। ब्यूरो