दौराला। दशरथपुर स्थित एक फार्म हाउस में रविवार को पूर्व विधायक संगीत सोम के मार्ग दर्शन में होली मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा। समारोह में शामिल होने के लिए लगभग सवा लाख से अधिक लोगों को निमंत्रण भेजे गए है। समारोह की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। आयोजन की कमान स्वयं संगीत सोम संभाल रहें हैं। समारोह में मिजोरम के राज्यपाल वीके सिंह, पूर्व सांसद ब्रज भूषण शरण सिंह के अलावा प्रदेश सरकार के मंत्री, विधायक और कई जन प्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है। होली मिलन समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम, फूलों की होली का आयोजन भी किया जाएगा। संवाद