फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस के चलते होली मिलन समारोह किया रदद

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। कोरोना वायरस के चलते व्यापार संगठन ने संक्रमण के बचाव के लिए सात मार्च को होने वाला होली मिलन समारोह रद्द कर दिया गया। व्यापार संगठन की आपात बैठक डॉ. फराहीम के आवास पर अध्यक्ष विनोद गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी होने वाले होली मिलन समारोह व कोरोना वायरस तथा स्वाइन फ्लू के संबंध में विचार विमर्श किया गया। संगठन के महामंत्री भूपेंद्र त्यागी ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री तथा देश के प्रधानमंत्री ने कोरोना वायरस के संक्रमण के बचाव हेतु सामूहिक कार्यक्रमों को रद्द करने व एक स्थान पर एकत्रित न होने की अपील की है। उन्होंने अपने सामूहिक कार्यक्रमों को भी रद्द कर दिया है। संगठन के संरक्षक डॉ. फराहीम ने बताया कि वार्ता करने पर विधायक दिनेश खटीक व जिलाधिकारी ने भी सामूहिक होली मिलन कार्यक्रम रद्द करने का आग्रह किया है। सभी के विचारोपरांत अध्यक्ष विनोद कुमार गुप्ता ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि सात मार्च को होने वाला होली मिलन समारोह कार्यक्रम रद्द किया जाता है। सभी से होली का त्योहार निजी तौर पर हर्षोल्लास के साथ मनाने की अपील की। संचालन आदित्य गोयल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें