मेरठ। इनरव्हील क्लब ऑफ मेरठ ने बुढ़ाना गेट स्थित रेडिएंट में होली उत्सव मनाया। सभी सदस्याें ने पूल पार्टी की और डांस किया। होली उत्सव में क्लब अध्यक्ष कृतिका रस्तोगी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। गंगा सागर वाटिका स्थित सीमा गौतम के घर पर होली समारोह मनाया गया। समारोह में सभी महिलाओं ने विभिन्न-विभिन्न खेल खेले और उपहार जीते। साथ ही सभी ने होली के गानों पर जमकर डांस किया। समारोह में दिव्य, अरुणा सिंह, प्रियंका, अंजू वर्मा और सुभासिनी आदि उपस्थित रहीं। संवाद