मेरठ। एसडी सदर में समर हॉकी प्रशिक्षण शिविर का आयोजन बुधवार से किया जा रहा है। हॉकी कोच जोगेंद्र सिंह ने बताया कि एसडी इंटर कॉलेज सदर के मैदान पर 15 दिवसीय निशुल्क प्रशिक्षण शिविर लगाया जाएगा। इसमें पूर्व ओलंपियन रोमियो जेम्स, पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी चौधरी नीरपाल और प्रवीण शर्मा बच्चों को हॉकी की बारीकियां सिखाएंगे। शिविर के समापन पर खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र एवं विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इसी दौरान में बच्चों के मैच भी कराए जाएंगे। शिविर का उद्घाटन बुधवार शाम 4:30 बजे से होगा। संवाद