मेरठ। सनातन धर्म इंटर कालेज के हॉकी मैदान में चल रहे हॉकी समर कैंप में रविवार को एसडी रेड और डीएवी सदर के बीच मैच हुआ। इसमें एसडी रेड की टीम ने 3-2 से मैच जीता। प्रशिक्षक जोगेंद्र सिंह ने बताया कि मैच के दौरान शरद चौधरी, लक्ष्य कुमार, मनीष ने एसडी रेड के लिए गोल किए। डीएवी सदर की ओर से अंश और कृष्णा सैनी ने एक-एक गोल किया। मैच के बाद सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। संवाद