फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: एसडी सदर में हॉकी खिलाड़ियों का सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। सनातन धर्म इंटर कॉलेज में सोमवार को हॉकी खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। प्रशिक्षक जोगेंद्र सिंह ने बताया कि बीते सप्ताह कॉलेज के मैदान पर 15 वर्षीय सब जूनियर हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ था। इसमें एसडी सदर टीम ने लिटिल स्टार टीम को 2-0 से पराजित कर फाइनल मैच जीता था। इसे लेकर सोमवार को कॉलेज में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि कुमुद त्यागी ने विजेता टीम को ट्रॉफी और खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य अरुण कुमार गर्ग ने विजेता टीम एवं प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को बधाई दी। इस मौके पर मयंक त्यागी, अनमोल चौहान, निष्कर्ष ठाकुर, कृष्ण लोधी, राघव, अब्दुल बकर, रामकुमार त्यागी, राजेंद्र पिथोरिया, आकाश चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें