फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: करोड़ों के घोटाले में हिस्ट्रीशीटर प्रॉपर्टी डीलर गिरफ्तार, दर्ज हुए थे 14 मुकदमे दर्ज

Thu, 01 Dec 2022 10:47 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
meerut police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मेरठ में पल्लवपुरम पुलिस ने बुधवार को फेज वन के पास करोड़ों का घोटाले करने के मामले में हिस्ट्रीशीटर प्रॉपर्टी डीलर श्याम सुंदर यादव को गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया। श्याम सुंदर मूल रूप से देवरिया का रहने वाला है। इन दिनों रुड़की रोड स्थित वृंदावन गार्डन फेज वन में रह रहा था। इसके अलावा आर्य नगर में भी आवास है।जमीन के सौदों में करोड़ों की हेराफेरी के आरोपों के साथ श्याम सुंदर के खिलाफ धोखाधड़ी सहित 14 मुकदमे दर्ज हैं। इन मामलों में वह फरार था।
विज्ञापन


पुलिस लगातार श्याम सुंदर की तलाश में जुटी थी। बुधवार को पल्लवपुरम फेज वन के पास पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने श्याम सुंदर यादव को दबोच लिया। उस पर रुड़की रोड स्थित कालिंदी कुंज नाम से काटी जा रही एक कॉलोनी में भी लोगों के साथ धोखाधड़ी के आरोप लगे थे।

वहीं एटूजेड कॉलोनी निवासी शरद शर्मा सहित अन्य ने भी हेरोफेरी के आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कॉलोनी के लोगों ने यह भी आरोप लगाए थे कि श्याम सुंदर सपा सरकार में एक नेता का करीबी रहा और उसकी मदद से अवैध रूप से संपत्ति जुटाई।
विज्ञापन


पुलिस काफी समय से आरोपी की तलाश में थी। एसपी सिटी पीयूष सिंह ने बताया कि यह भी जानकारी मिली है कि श्याम सुंदर ने रुड़की में भी कोई कॉलोनी काटी है। इसकी जांच भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें