फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: हिस्ट्रीशीटर तमंचे के साथ गिरफ्तार

विज्ञापन
जानीखुर्द। पुलिस द्वारा तमंचे के साथ गिरफ्तार आरोपी फोटो पुलिस
विज्ञापन
जानीखुर्द। थाना जानी पुलिस ने शनिवार को चेकिंग के दौरान हिस्ट्रीशीटर प्रदीप कुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से एक तमंचा भी बरामद किया है। पुलिस शनिवार को क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने प्रदीप कुमार निवासी गांव भोला, थाना जानी को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से एक तमंचा और एक कारतूस बरामद किया है। सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि गिरफ्तार प्रदीप कुमार निवासी गांव भोला थाना जानी का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ कार्रवाई करते हुए चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें