फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदू रक्षा दल ने निकाली रैली, मनीषा के लिए मांगा न्याय

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। हरियाणा में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मनीषा की मौत के मामले में बृहस्पतिवार को हिंदू रक्षा दल के नेतृत्व में रैली निकाली गई। रैली शारदा रोड से होते हुए पुरानी दिल्ली चुंगी तक पहुंची। रैली में हिंदू रक्षा दल के प्रमुख नेताओं रुद्र शर्मा, प्रियांशु शर्मा, विशाल धनक, ऋषभ धनक, और गगनदीप सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने मनीषा के साथ हुए अन्याय के खिलाफ नारे लगाए और दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की। समाजसेवी रुद्र शर्मा ने कहा कि बेटियों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। मनीषा के साथ हुआ अत्याचार स्वीकार नहीं है। प्रियांशु शर्मा के साथ अन्य ने मनीषा के लिए इंसाफ मांगा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें