इकरार अहमद.....सराफा बाजार स्थित महादेव मंदिर में हिंदू व्रत उत्सव तिथि पत्र का विमोचन श्रद्धाल
मेरठ। शहर सराफा बाजार स्थित महादेव मंदिर में हिंदू नववर्ष तिथि पत्रक का विमोचन किया गया। संयोजक आदित्य शारदा एडवोकेट ने बताया कि आगामी हिंदू नव वर्ष 2025-26 के व्रत, त्योहार तिथि पत्रक में मौजूद है। शास्त्र सम्मत विधि से सनातन धर्म की परंपरा अनुसार पर्व परिचय पत्रक को बनाया गया है। मंदिर में आराध्य देवों के देव महादेव की पूजा अर्चना की गई। पूजा पंडित रविकांत शास्त्री के द्वारा कराई गई। इस दौरान रमेश चंद राठी, मनोज कुमार अग्रवाल, आदित्य शारदा, नरेंद्र सिंह, शुभम गुप्ता, निखिल शारदा, विशाल राठी, प्रिंस चौरसिया, सुरेश चंद, विशाल गर्ग, महेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह रहे। संवाद