फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संत रविदास जयंती पर होगा हिंदू सम्मेलन : वीना वाधवा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। संत रविदास जयंती पर एक फरवरी को पंच प्यारे धर्मशाला लालकुर्ती में हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। शुक्रवार को लालकुर्ती में हुई प्रेस वार्ता में आयोजन समिति की अध्यक्ष वीना वाधवा, महामंत्री संजय कुमार एवं संयोजक विशाल कन्नौजिया ने बताया कि हिंदू सम्मेलन में साध्वी डॉ. प्राची, ऋषिकेश से संत महंत लोकेश दास महाराज, नीरज मणि, मुख्य वक्ता विद्या भारती के प्रांत संगठन मंत्री प्रदीप रहेंगे। कार्यक्रम अध्यक्ष वरुण अग्रवाल होंगे। सम्मेलन में कई अन्य गतिविधियां कराई जाएंगी। बच्चों के लिए चार मंत्र अथवा चार चौपाई प्रतियोगिता होगी। बाद में विजेताओं को पुरस्कार दिया जाएगा। रंगोली प्रतियोगिता भी होगी। लालकुर्ती बाजार में कलश यात्रा निकाली जाएगी। इस अवसर पर सदानंद शुक्ला, मनमोहन भल्ला, आशीष प्रेमी, विक्रम यादव, आलोक रस्तोगी आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें