फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: हिंदी दक्षता कौशल कार्यशाला का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। कस्बे के संत जोसेफ्स गर्ल्स पीजी कॉलेज में बुधवार को बीएड विभाग द्वारा हिंदी ईपीसी के अंतर्गत तीन दिवसीय हिंदी दक्षता कौशल कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। कार्यशाला के पहले दिन डाॅ. महेश पालीवाल ने छात्राओं को हिंदी निबंध लेखन की बारीकियों और संरचना पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने प्रभावशाली लेखन शैली, विषय चयन, भाषा सौंदर्य और तर्क की स्पष्टता जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की। संचालन हिंदी ईपीसी की समन्वयक डाॅ. निमिषा ने किया। आयोजन में बीएड विभाग के समस्त शिक्षक उपस्थित रहे और छात्राओं को मार्गदर्शन प्रदान किया। कॉलेज प्रशासन ने इस प्रकार की कार्यशालाओं को छात्राओं, अध्यापिकाओं के शैक्षिक व व्यावसायिक विकास के लिए आवश्यक बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें