फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदी नववर्ष पर सांस्कृतिक कार्यक्रम

Mon, 30 Apr 2018 02:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मेरठ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
 विक्रम संवत् 2075 हिंदी नववर्ष के अवसर पर हाम्रो स्वाभिमान ट्रस्ट की ओर से चैंबर भवन रोडवेज के सामने सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भाजपा विधायक डॉ. सोमेंद्र तोमर ने शुभारंभ किया। उन्होंने बच्चों, कलाकारों एवं आयोजकों को शुभकामनाएं दीं। योग गुरु मोहन कार्की, महिलाओं की राष्ट्रीय अध्यक्ष हाम्रो स्वाभिमान अनीता ज्ञवाली एवं उनकी महिला टीम मौजूद रही। संस्था के पश्चिमी उप्र अध्यक्ष राजकुमार शर्मा ने आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में ख्याति प्राप्त गायक कलाकार कुमार नेपाली ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। पूर्व राज्यमंत्री सुधाकर कश्यप ने प्रतिभाओं को पारितोषिक वितरित कर समापन किया। कल्याण सिंह राणा, लक्ष्मी सिंह, घनश्याम दास मित्तल, माया थापा, शशि राणा, सीमा शर्मा, संगीता सिंह, दीपक आदि रहे। 
विज्ञापन

  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें