सरधना। केके पब्लिक स्कूल के छात्र हिमांशु चौहान ने नोएडा कराटे चैंपियनशिप में जीता गोल्ड मेडल।
सरधना। ऑल इंडिया ट्रेडिशनल शोटोकाई कराटे चैंपियनशिप का आयोजन नोएडा इंडोर स्टेडियम में किया गया, जिसमें केके पब्लिक स्कूल सरधना के छात्र हिमांशु चौहान कक्षा 12 ने अपने शानदार प्रदर्शन से सभी प्रतिद्वंद्वियों को हराते हुए फाइनल मुकाबला जीतकर प्रथम स्थान हासिल किया। उनके प्रदर्शन के लिए संस्था की ओर से उन्हें गोल्ड मेडल और प्रशस्तिपत्र प्रदान किया गया। शुक्रवार को हिमांशु चौहान के स्कूल आगमन पर स्कूल के मैनेजर सुशील कुमार, सचिव संजीव कुमार और प्रधानाचार्य डॉ. उत्तम सिंह ने संयुक्त रूप से उनका स्वागत किया और गोल्ड मेडल जीतने पर बधाई दी। स्कूल प्रशासन ने उन्हें सम्मानित किया और मिठाई खिलाकर उत्सव मनाया। हिमांशु चौहान ने कहा कि उन्हें स्कूल से हमेशा स्नेह और सहयोग मिला, जिससे यह उपलब्धि संभव हुई। वर्तमान में वह जवाहर नवोदय विद्यालय, सरधना में विद्यार्थियों को कराटे की कोचिंग भी दे रहे हैं। स्कूल के सभी शिक्षक और स्टाफ ने उन्हें आशीर्वाद और शुभकामनाएं दीं।