फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: फ्लाइंग ऑफिसर बने हिमांशु

Sat, 13 Jun 2026 07:38 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
मोदीपुरम - फ्लाइंग ऑफिसर बनने के बाद अपने माता पिता के साथ हिमांशु। - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
मोदीपुरम। एयर फोर्स अकादमी हैदराबाद में आयोजित कंबाइंड ग्रेजुएशन परेड (सीजीपी)-2026 में फ्लाइंग ऑफिसर हिमांशु कुमार सिंह ने मौसम विज्ञान (मेटेरोलॉजी ब्रांच) में रैंक-1 हासिल कर फ्लाइंग ऑफिसर बने। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें मुख्य अतिथि एवं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सम्मानित किया। हिमांशु पल्लवपुरम निवासी सत्यनाम सिंह और विमला देवी के पुत्र हैं। उनके पिता दौराला स्थित ऑर्गेनिक इकाई में कार्यरत हैं, जबकि माता गृहिणी हैं। बड़े भाई आशुतोष सिंह बेंगलुरु में आईटी सेक्टर में कार्यरत हैं। हिमांशु की इस उपलब्धि से परिवार में खुशी का माहौल है। क्षेत्र के लोगों ने परिजनों को शुभकामनाएं दीं। परिजनों ने बताया कि हिमांशु बचपन से ही अनुशासित और पढ़ाई के प्रति समर्पित रहे हैं। उनकी सफलता से युवाओं को भी भारतीय वायुसेना में कॅरिअर बनाने की प्रेरणा मिलेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें