नवोदय में चयनित होने पर हिमांशी को सम्मानित करते शिक्षक स्रोत विद्यालय
हस्तिनापुर। क्षेत्र के शिक्षण संस्थान पीडीके इंटर कॉलेज, दरियापुर की छात्रा हिमांशी यादव ने जवाहर नवोदय विद्यालय की जनपद स्तरीय प्रवेश परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 49वीं रैंक हासिल की है। गांव पाली निवासी हिमांशी ने पिता सुमित कुमार एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विद्यालय प्रबंधन ने छात्रा की सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए बताया कि हिमांशी की उपलब्धि के पीछे उसकी लगन, अनुशासन और विद्यालय में कराई गई विशेष तैयारी का महत्वपूर्ण योगदान है। संस्थान में विद्यार्थियों को नियमित पढ़ाई के साथ नवोदय, सैनिक स्कूल व विद्याज्ञान जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए विशेष कोचिंग दी जाती है, जिससे बच्चों में प्रारंभिक स्तर से ही प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित हो सके। हिमांशी की सफलता पर क्षेत्र के गणमान्य लोगों व विद्यालय स्टाफ ने प्रसन्नता व्यक्त की।