फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिसंवेदनशील व संवेदनशील गांव चििह्नत

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। अयोध्या स्थित राम मंदिर के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट के नवंबर में संभावित निर्णय के चलते पुलिस-प्रशासन एवं खुफिया विभाग अलर्ट हो गया है। पुलिस एवं प्रशासन उन गांवों की सूची तैयार कर रहा है। जिनमें पूर्व में हिंदू-मुस्लिम झगड़ा हो चुका है। वहीं, मिश्रित आबादी वाले गांवों पर भी खुफिया विभाग रिपोर्ट तैयार कर है। वहीं, पुलिस भी इस मामले में जुट गई है। सरधना, कुलंजन, मुल्हैड़ा, रार्धना, पोहल्ली को अति संवेदनशील की श्रेणी में रखा है। वहीं, सलावा, टेहरकी, नाहली, नवाबगढ़ी समेत कई गांवों को संवेदशनील की श्रेणी में शामिल किया है। इसके चलते पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी इन गांवों में दोनों ही समुदाय के गण्यमान्य लोगों से संपर्क कर रहे हैं। जिससे अयोध्या मुद्दे पर निर्णय चाहे किसी के भी पक्ष में आए परंतु आपसी भाईचारा एवं सौहार्द खराब न होने पाए और शांति बनी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें