फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: नवीनतम तकनीक के व्यावसायिक महत्व पर प्रकाश डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। शोभित इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी मेरठ के स्कूल ऑफ कम्प्यूटेशनल साइंसेज एंड इंजीनियरिंग ने सेल्सफोर्स में नवाचार विषय पर एक व्याख्यान का आयोजन किया। वक्ता अजीम अफताब ने सेल्सफोर्स प्लेटफार्म में नवीनतम तकनीकी नवाचारों और उनके व्यावसायिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए वास्तविक उद्योग अनुभव साझा किए। अजीम अफताब ने व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से छात्रों को सेल्सफोर्स की उपयोगिता और संभावनाओं से अवगत कराया। स्कूल निदेशक डॉ. निधि त्यागी ने छात्रों की भागीदारी की सराहना की और कहा कि यह सत्र सीआरएम तकनीकों में नवीनतम प्रगति और उत्कृष्ट करियर अवसरों को समझने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय हमेशा से शैक्षणिक और व्यावसायिक अवसर प्रदान करने में अग्रणी रहा है। यह व्याख्यान छात्रों के लिए तकनीकी ज्ञान और प्रेरणा का एक अमूल्य स्रोत सिद्ध हुआ। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें