फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पशु-पक्षियों की सहायता सबसे बड़ी सेवा

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगानगर। गंगासागर कॉलोनी में भगवान जगन्नाथ सेवा समिति द्वारा चल रही श्रीमद् भागवतत्तम कथा में कथा व्यास श्रीष कृष्णा प्रभु ने कृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन किया गया।कथा में उन्होंने भगवान कृष्ण की नवधा भक्ति के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि मनुष्य पर आश्रित सभी पशु-पक्षी, जीव-जंतु की हर संभव सहायता करना सबसे बड़ी सेवा है। गो माता की नित्य सेवा करने पर भगवान कृष्ण की कृपा सरलता से प्राप्त होती है और जीवन में बड़े कष्ट एवं विपत्तियां स्वत: समाप्त हो जाते हैं। कथा में कलयुग केवल नाम आधार हरे कृष्ण महामंत्र के जाप की महिमा का वर्णन किया। इस मौके पर पदमा रानी थापर, आशु थापर, मान्या थापर, यश थापर, शिल्पा पांडे, राजा जुनेजा, खुशहाल जुनेजा और अजय शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें