फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: भोला मार्ग पर चौकीदार को बंधक बनाकर डाला डाका, दस लाख की दवाएं ले गए बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
जानी खुर्द/मेरठ। भोला मार्ग पर गांव पावटी के पास स्थित दवा के गोदाम में पांच बदमाशों ने चौकीदार को गनप्वाइंट पर बंधक बनाकर डाका डाला। यहां से बदमाश करीब 10 लाख रुपये की दवाएं लूटकर ले गए। गोदाम मालिक ने जानी थाने में तहरीर दी। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

रोहटा रोड़ निवासी गौतम कुमार विश्वास आयुर्वेदिक दवाइयों का कारोबार करते हैं। उन्होंने भोला मार्ग के पास पावटी में गोदाम बना रखा है। गोदाम पर परतापुर क्षेत्र के गांव बहादरपुर निवासी प्रदीप चौकीदारी करते हैं।
गौतम कुमार के अनुसार शनिवार रात करीब 12 बजे पांच बदमाश गोदाम की पीछे की दीवार पर सीढ़ी लगाकर गोदाम में घुसे। बदमाशों ने चौकीदार प्रदीप को बंधक बनाने के बाद गोदाम से करीब 10 लाख रुपये की दवाओं की पेटी लूट ली। इसके बाद बदमाश फरार हो गए। आरोपी गाड़ी में भरकर पेटी लेकर फरार हो गए। बदमाश लाठी-डंडों सहित अन्य हथियारों से लैस थे। जानी पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

-
सीसीटीवी के काट दिए तार
बदमाशों ने गोदाम में लगे सीसीटीवी कैमरों के तार भी काट दिए, लेकिन तार काटने से पहले की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसमें बदमाशों के चेहरे दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें