फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेसवे और एनएच-58 पर भारी वाहन कल से प्रतिबंधित

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। कांवड़ यात्रा कल से शुरू हो रही है। इसके लिए पुलिस प्रशासन ने रूट डायवर्जन प्लान तैयार कर यातायात एडवाइजरी जारी की है। सोमवार सुबह आठ बजे से इसे लागू कर दिया जाएगा। मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेसवे और एनएच-58 पर भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। हल्के वाहनों का संचालन जारी रहेगा। यह व्यवस्था दो अगस्त की शाम छह बजे तक लागू रहेगी।
विज्ञापन


इस तरह होगा रूट डायवर्जन
1- दिल्ली, गाजियाबाद की ओर से आने वाले भारी वाहन जिन्हें मुजफ्फरनगर, सहारनपुर हरिद्वार, देहरादून व बिजनौर जाना है, वह गाजियाबाद से हापुड़-बुलंदशहर बाईपास से हापुड़-किठौर फ्लाईओवर से किठौर रोड होकर कस्बा किठौर से परीक्षितगढ़, मवाना, बहसूमा, रामराज, मीरापुर, जानसठ से मुजफ्फरनगर की ओर जा सकेंगे। जिन वाहनों को हरिद्वार व देहरादून की ओर जाना है, वह मीरापुर से गंगा बैराज, बिजनौर, नजीबाबाद होकर हरिद्वार व देहरादून की ओर जा सकेंगे।

नोट:- यदि कोई वाहन हापुड़ के अंदर से होते हुए मेरठ की ओर आना चाह रहा है। ऐसे सभी वाहनों को पुलिस चौकी साईलों सेकंड हापुड़ से खरखौदा-मेरठ की ओर नहीं आने दिया जाएगा। किठौर रोड पर भेजा जाएगा।
विज्ञापन


2- दिल्ली, गाजियाबाद की ओर से आने वाले भारी वाहन जिन्हें मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, हरिद्वार, देहरादून व बिजनौर के लिए मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेसवे से होकर जाना है, वह थाना भोजपुर गाजियाबाद कट से हापुड़ शहर होते हुए साईलो सेकंड चौकी से किठौर रोड होकर कस्बा किठौर-हापुड़ चुंगी तिराहा से मेरठ शहर की ओर तथा कस्बा किठौर से परीक्षितगढ़, मवाना, बहसूमा, रामराज, मीरापुर, जानसठ से मुजफ्फरनगर की ओर जा सकेंगे। जिन वाहनों को हरिद्वार व देहरादून की ओर जाना है, वह मीरापुर से गंगा बैराज, बिजनौर, नजीबाबाद होकर हरिद्वार व देहरादून की ओर जा सकेंगे।

3-देहरादून, हरिद्वार, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर व बिजनौर की ओर से आने वाला भारी यातायात जिसे दिल्ली, गाजियाबाद, हापुड़ व बुलंदशहर की ओर जाना है, वह मीरापुर, बहसूमा, मवाना बस अड्डा पुलिस चौकी से किला परीक्षितगढ़ रोड की ओर डायवर्ट कर दिए जाएंगे, जो कस्बा किठौर से हापुड़-बुलंदशहर बाईपास होते हुए दिल्ली, गाजियाबाद और बुलंदशहर की ओर जा सकेंगे। केवल बस अड्डा पुलिस चौकी मवाना से मेरठ तक आने वाले भारी वाहनों को ही मेरठ की ओर आने दिया जाएगा।

4- देहरादून, हरिद्वार, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर व बिजनौर की ओर से आने वाली रोडवेज बसें जिन्हें दिल्ली, गाजियाबाद, मेरठ, हापुड़ व बुलंदशहर जाना है। वह मवाना पुलिस चौकी से कमिश्नर आवास चौराहा, जेलचुंगी, यूनिवर्सिटी, तेजगढ़ी चौराहा से सोहराबगेट बस अड्डे तक जा सकेंगी। वापसी में तेजगढ़ी चौराहे से मेडिकल काॅलेज, कस्बा किठौर से हापुड़-बुलंदशहर बाईपास होते हुए दिल्ली, गाजियाबाद, हापुड़ व बुलंदशहर जा सकेंगी। रोडवेज बसों को तेजगढ़ी चौराहे से एल-ब्लाक, खरखौदा की ओर हापुड़ रोड पर नहीं जाने दिया जाएगा।

5- मुरादाबाद-गढ़मुक्तेश्वर की ओर से आने वाले भारी वाहन जिन्हें मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, रूड़की, हरिद्वार, देहरादून की ओर जाना है वह थाना किठौर से किला परीक्षितगढ़ मार्ग पर डायवर्ट कर दिए जाएंगे। जो मवाना, मीरापुर, बिजनौर, नजीबाबाद होकर अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे।

6- देहरादून, हरिद्वार, सहारनपुर व मुजफ्फरनगर, बिजनौर की ओर से आने वाला यातायात जिसे गढ़मुक्तेश्वर, मुरादाबाद की ओर जाना है। वह पुलिस चौकी बस स्टैंड मवाना से किला परीक्षितगढ़ रोड से किठौर होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।

7- देहरादून, हरिद्वार, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर व बिजनौर से आने वाले यात्री वाहन व रोडवेज बस आदि जिन्हें मेरठ होकर गढ़मुक्तेश्वर, मुरादाबाद की ओर जाना है, वह मीरापुर, मवाना होते हुए कमिश्नर आवास चौराहा से जेलचुंगी, तेजगढ़ी चौराहे से गढ़ रोड होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे।

8- मुरादाबाद-गढ़मुक्तेश्वर की ओर से आने वाले यात्री वाहन व रोडवेज बस आदि जिन्हें मेरठ होकर देहरादून, हरिद्वार, सहारनुपर व मुजफ्फरनगर की ओर जाना है, ऐसे वाहन गढ़ रोड से जेलचुंगी, कमिश्नर आवास चौराहे से मवाना, बहसूमा, मीरापुर, जानसठ, गंगा बैराज, बिजनौर नजीबाबाद होकर जाएंगे।

9- बरेली-मुरादाबाद की ओर से आने वाला यातायात जिसे शामली, बागपत, व करनाल (हरियाणा) की ओर जाना है, ऐसे वाहन कस्बा किठौर स्थित हापुड़ तिराहे से हापुड़ बुलंदशहर बाईपास से पिलुखवा, छिजारसी टोल प्लाजा होते हुए डासना इंटरचेंज से ईस्टर्न पेरीफेरल पर आकर बागपत होते हुए जाएंगे।

10- शामली, करनाल (हरियाणा) व बागपत, की ओर आने वाला यातायात जिसे मेरठ होकर मुरादाबाद-बरेली की ओर जाना है, ऐसे वाहन हापुड़ बुलंदशहर बाईपास, कस्बा किठौर होते हुए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें