24 रह गई थी हृदय गति, मेडिकल में पेसमेकर लगा तो बची जान
मेरठ। एक महिला की हृदय गति 24 रह गई थी। मेडिकल में पेसमेकर लगाकर उनकी जान बचाई। मेडिकल कालेज के सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक के हृदय रोग विभाग के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. धीरज कुमार सोनी ने सावित्री देवी (63) को पेसमेकर लगाया। वह जहांगीराबाद, बुलंदशहर की रहने वाली हैं। सावित्री देवी के हृदय में परमानेंट पेसमेकर का सफल आरोपण किया। प्रधानाचार्य डॉ. ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि इस मरीज की हृदय गति मात्र 24 प्रति मिनट थी, अब वह स्वस्थ है। प्रधानाचार्य ने हृदय रोग विभाग एवं डॉ. धीरज की पूरी टीम को बधाई दी। ब्यूरो