फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: अवैध कॉम्प्लेक्स मामले में हाइकोर्ट में सुनवाई आज

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

मेरठ। शहर के अलग-अलग स्थानों पर दस बड़े अनाधिकृत कॉम्प्लेक्स में दाखिल की गई जनहित याचिका पर आज मंगलवार को हाइकोर्ट में सुनवाई होगी।
मिशन कंपाउंड निवासी आरटीआई कार्यकर्ता मनोज चौधरी ने मामले में याचिका दाखिल की थी। उन्होंने बताया कि शहर में बिना पार्किंग के, बेसमेंट खोदकर कई कॉम्प्लेक्स बना दिए गए हैं। इनकी वजह से यातायात जाम होने के साथ ही लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पीएल शर्मा रोड, पल्लवपुरम समेत विभिन्न क्षेत्रों में ऐसे अनाधिकृत कॉम्प्लेक्स हैं। मंगलवार की तिथि सुनवाई को नियत है। सेंट्रल मार्केट मामले का हवाला देते हुए चीफ जस्टिस से तत्काल सुनवाई के लिए अपील की जाएगी।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें