मोदीपुरम। छठी वाहिनी पीएसी स्थित पुलिस मॉडर्न स्कूल में आर्ट मेले का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शुभारंभ प्रधानाचार्या लीना शर्मा ने किया। प्रदर्शनी में छात्रों ने विभिन्न पोस्टर, चार्ट, मॉडल, पेंटिंग के माध्यम से स्वच्छता, पोषण युक्त भोजन, योग, व्यायाम, मानसिक स्वास्थ्य विषयों को प्रस्तुत किया। प्रदर्शनी में कक्षा एक से आठ तक के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। प्रधानाचार्या ने कहा कि स्वास्थ्य ही सबसे बड़ी संपत्ति है। विद्यार्थियों को चाहिए कि वह संतुलित आहार लें, नियमित योग व व्यायाम करें।